झारखंड में परिवहन विभाग का बड़ा फैसला, MVI के 21 नए पदों को मंजूरी, सड़क सुरक्षा पर जोर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड सरकार ने परिवहन विभाग में मोटरयान निरीक्षक (MVI) के 21 अतिरिक्त पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इसके बाद राज्य में MVI के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 49 से बढ़कर 70 हो जाएगी। सरकार ने यह फैसला वाहनों की बढ़ती संख्या, फिटनेस जांच और सड़क सुरक्षा से जुड़े बढ़ते कार्यभार को देखते हुए लिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

नई अधिसूचना के अनुसार रांची, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पाकुड़ में दो-दो अतिरिक्त पद स्वीकृत किए गए हैं। वहीं धनबाद, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, साहेबगंज, लातेहार, सिमडेगा और जामताड़ा समेत कई जिलों में एक-एक नए पद बनाए गए हैं। इन पदों पर होने वाले खर्च का वहन परिवहन विभाग अपने बजट से करेगा।

सरकार के अनुसार नए MVI की नियुक्ति से वाहनों की तकनीकी जांच, ड्राइविंग टेस्ट, सड़क दुर्घटनाओं की जांच, टैक्स संग्रह और प्रदूषण नियंत्रण जैसे कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान और आपदा के समय वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी हो सकेगी।

About The Author

See also  बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक,मानगो के समग्र विकास के लिए पार्षदों के साथ बनाई रणनीति

Thanks for your Feedback!

You may have missed