खटिक समाज में बड़ा बदलाव, प्रकाश सोनकर बने जिलाध्यक्ष

Advertisements

हल्दीपोखर :पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर कुम्हारपाड़ा में अखिल भारतीय खटिक समाज का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रकाश सोनकर की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष जगेश्वर खटिक मुख्य अतिथि और प्रदेश महासचिव रमेश सोनकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगठन के पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से प्रकाश सोनकर को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का जिलाध्यक्ष, सविता खटिक को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और निखिल सोनकर को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज की प्रगति के लिए शिक्षा और एकजुटता को जरूरी बताया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रकाश सोनकर ने समाजहित में पूरी निष्ठा के साथ काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदीप सोनकर, नंदू सोनकर, सुमित सोनकर, अमित सोनकर, विकास सोनकर, रेखा सोनकर, पूनम सोनकर, लालमुनि सोनकर, शकुंतला सोनकर, नीलम सोनकर, रचना सोनकर और गीता सोनकर समेत खटिक समाज के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

See also  81 वर्षीय महिला की एंजियोप्लास्टी सफल, 80 फीसदी ब्लॉकेज के बाद डॉक्टरों ने डाला स्टेंट

You may have missed