BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त भारत का दौरा कर रही है। दोनों देशों के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज और 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। हालांकि, इस सब के बीच बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के प्लेयर्स के लिए एक नया फरमान जारी किया है, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत की वाइट बॉल टीम के खिलाड़ियों को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम 2 मैच खेलने के लिए कहा है। इसका हिस्सा भारत के सीनियर प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली भी होने वाले हैं। 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 का आगाज होगा। 18 जनवरी 2026 तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट एकदिवसीय फॉर्मेट में खेला जाता है.भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा भी विजय हजारे ट्रॉफी में भाग लेने वाले हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धता की सूचना दे दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में मौत से सियासी हलकों में शोक

Thanks for your Feedback!

You may have missed