गीता कोड़ा के नॉमिनेशन में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को नॉमिनेशन किया। उनके साथ मौके पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जेबी तुबीद भी मौजूद थे। इसके पहले चाईबासा गांधी मैदान से गीता कोड़ा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की की शक्ल में डीसी कार्यालय पहुंची और नॉमिनेशन किया। नॉमिनेशन के बाद गीता कोड़ा ने कहा कि जोबा मांझी चुनाव लड़े या मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इन सब पर मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी भारी पड़ेगी। गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा की नीति सिद्धांत से आम जनता प्रभावित है। इस बार भी जनता उन्हें संसद में भेजने का काम करेंगे। चुनावी जंग का एलान हो चुका है। चुनावी मैदान में डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं।

See also  स्कूल की जमीन पर कब्जे पर सख्त कार्रवाई, एसडीएम ने शुरू कराई जांच में मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed