Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । आजादनगर थाना क्षेत्र के वारिश कॉलोनी की रहने वाली फौजिया परवीन (22) ने अहले सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी भी परिवार के लोगों को सुबह के समय ही मिली थी. इसके बाद पुलिस को खबर करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

खुशी का माहौल मातम में बदला

परिवार के लोगों का कहना है कि फौजिया की सगाई अभी एक सप्ताह पहले ही हुई थी. घर के सभी सदस्य काफी खुश थे. शादी की तैयारी की जा रही थी. इसके पहले ही फौजिया का आत्महत्या कर लेना किसी के समझ में नहीं आ रहा है. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

See also  बेटे ने पिता पर टांगी से किया जानलेवा हमला… मौत के बाद इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed