एलबीएसएम कॉलेज में ‘मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति’ पर जागरूकता संगोष्ठी, छात्रों ने लिया संकल्प

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में बुधवार को ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति’ विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के आईक्यूएसी के तत्वावधान में सेमिनार हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. महेश हेम्ब्रम उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, मानसिक रूप से मजबूत बनने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने की सलाह दी। साथ ही नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इसे युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया।

विशिष्ट वक्ता डॉ. स्मिता हेम्ब्रम ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त जीवन अपनाने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. झा ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उन्नति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का समग्र व्यक्तित्व विकास भी है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।

आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. मौसुमी पॉल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उनके मानसिक और सामाजिक कल्याण के प्रति भी प्रतिबद्ध है।

संगोष्ठी के दौरान छात्र-छात्राओं ने वक्ताओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी की। अंत में सभी ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया।

About The Author

Thanks for your Feedback!