धालभूमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, राजमिस्त्री की मौत, 8 घायल, चालक पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

 धालभूमगढ़ : जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगझरिया गांव के पास बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान जोड़शोल गांव निवासी 36 वर्षीय पांडे मुंडा के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। बांधघुटु निवासी 25 वर्षीय सालखन किस्कू का दाहिना पैर टूट गया है, जबकि उनकी पत्नी 30 वर्षीय सीता किस्कू के सिर और चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

अन्य घायलों में खड़गाबेड़ा निवासी 18 वर्षीय बूडी मुर्मू, हड़ियान निवासी सूरज सरदार (33), उनकी पत्नी सुकुरमनी सरदार (34), बेटी सोनाली सरदार (9), बेटा लखींद्र सरदार (5) और एक वर्ष की बेटी केन्यूर सरदार शामिल हैं। सूरज सरदार के दोनों छोटे बच्चों को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित हैं।

सभी घायलों को पहले नरसिंहगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दो लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

घायल सालखन किस्कू ने बताया कि वे सभी लोग सीमेंट से लदे एक पिकअप वैन में सवार होकर सरकारी कुएं के ढलाई कार्य के लिए महुलीशोल से करीब 13 किलोमीटर दूर पांडुगोड़ा गांव जा रहे थे। वाहन में 8 मजदूर समेत कुल 11 लोग सवार थे। आरोप है कि चालक ने हड़िया पीने के बाद वाहन चलाया और ढलान पर तेज रफ्तार के कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पिकअप वैन में 18 बोरा सीमेंट और बालू भी लदा हुआ था। बताया गया कि पिछले चार दिनों से कार्य चल रहा था और बुधवार को अंतिम दिन का काम था।

See also  पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट, दलमा में 15 नए ईको कॉटेज पर्यटकों के लिए तैयार

मृतक पांडे मुंडा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक छोटा बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सभी मजदूर स्थानीय ठेकेदार पंकज के अधीन काम कर रहे थे।

About The Author

Thanks for your Feedback!