सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा की छात्रा के अपहरण का प्रयास, जांच जारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा हरिजन स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा के अपहरण का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. इसी मामले में मंगलवार को सीतारामडेरा पुलिस हरिजन हाई स्कूल में जांच करने पहुंची थी. इधर, छात्रा के परिजन सीतारामडेरा थाना में मामले की लिखित शिकायत करने पहुंचे जिसके आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि सोमवार दोपहर स्कूल में छुट्टी के बाद छात्रा बाहर आई थी. इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति उसके पास आया और बहला फुसलाकर बच्ची और अपने साथ ले गया. थोड़ी दूर ले जाकर वह उसके साथ छेड़खानी करने लगा. बच्ची के शोर मचाने के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे जिसके बाद वह बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. बच्ची ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की. मामले को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed