आदित्यपुर स्थित ऑटो कलस्टर प्रेक्षागृह में समाजिक संस्था भारत संस्कार द्वारा शिक्षा सप्ताह समारोह का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (संवाददाता ):-आदित्यपुर स्थित ऑटो कलस्टर प्रेक्षागृह में समाजिक संस्था भारत संस्कार द्वारा शिक्षा सप्ताह समारोह का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम ,जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो थे , जिन्हे संस्था द्वारा “जनसेवा रत्न सम्मान – 2022” संस्था के अध्यक्ष विनोद‌ वाष्णेय ने दिया । उन्हें भारत संस्कार का मोंमेटो ,शॉल‌ देकर‌ सम्मानित किया । अपने संबोधन में सांसद ने  कहा कि भारत संस्कार‌ के अब तक के प्रयासों  की सराहना करते हुए कहा कि वह संस्था को हर संभव मदद करेगें।उन्होने कहा कि शिक्षा तो मनुष्य के लिए आवश्यक है ,पर सबसे ज्यादा संस्कार और चरित्र निर्माण है ,भारत संस्कार यह कार्य सफलतापूर्वक कर रहा है। बच्चे  ऊंची शिक्षा के लिए विदेश चले जाते हैं और माता पिता को अकेला छोड़ देते हैं। विशिष्ठ अतिथि पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ,महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज , गम्हरिया की प्राचार्या श्रीमती रेखा गुप्ता ,झारखंड पेय जल‌ स्वच्छता विभाग के मुख्य अभियंता सुरेश‌प्रसाद ने‌ भारत संस्कार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के बीच संस्कार‌ और‌ चरित्र निर्माण पर बल दिया ।विशिष्ठ अतिथियों डाक्टर राजीव कुमार विभागाध्यक्ष भौतिकी ,जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज , वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ चौबे , राष्ट्पति पुरस्कार‌ से सम्मानित संध्या प्रधान‌, आदि थे। इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों‌ ने देशभक्ति गीत ,एकल, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विशिष्ठ अतिथि पुरेन्द्र नारायण सिंह ने संस्था के अध्यक्ष विनोद वाष्णेय ,उपाध्यक्ष एसडी,प्रसाद ,रमेश त्रिपाठी , महासचिव डाक्टर नथुनी सिंह कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ,संगठन सचिव प्रमोद‌ सिंह , सुरेश प्रसाद‌, विपिन बिहारी प्रसाद‌, सुधांशु सरकार ,हिमांशु सरकार , समाज सेवी वीरेन्द् यादव ,कृष्णा प्रसाद , भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर परमानंद मोदी आदि को भारत संस्कार‌ का अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया ।अंत में विजयी और‌ प्रतिभागी विद्यार्थियों को विशिष्ठ अतिथियों ने पुरस्कृत किया । इस अवसर पर इप्टा के लालटू गोराई ,आर वी निराला , अनेक अभिभावक मौजूद थे। समारोह का संचालन उपाध्यक्ष एसडी प्रसाद ने किया ,जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सह वार्ड पार्षद डाक्टर नथुनी सिंह ने किया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed