सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज वर्ल्ड रेडियो डे के अवसर पर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी तथा स्कूल ऑफ जर्नलिज्म द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

0
Advertisements
Advertisements

Jharkhand: सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में आज वर्ल्ड रेडियो डे के अवसर पर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी तथा स्कूल ऑफ जर्नलिज्म द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रेडियो एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आयोजित डिस्कशन में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे. विद्यार्थियों ने कहा कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस डेटा पर आधारित है जो लोगों को संवेगात्मक रूप से जोड़ने में उतना प्रभावशाली नहीं है लेकिन इसकी पहुंच बहुत लोगों तक है. इसके द्वारा सूचनायें एक ही समय में हजारों मील दूर तक तुरंत पहुंच जाती है. यह जनसंचार के माध्यमों द्वारा बहुत तेजी से फैलता है. इस मौके पर स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी की विभागाध्यक्ष पूजा तिवारी ने कहा कि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस एक टूल है जबकि रेडियो जनमानस की आत्मा है. यह लोगों को बहुत सरलता से सहज भाव से अपने से जोड़ने में सक्षम है और रेडियो के साथ श्रोताओं का संबंध बहुत गहरा और पुराना है. जिस तरह हमारे माता-पिता, अभिभावक, शिक्षकों ने हमारे साथ आत्मीय संबंध स्थापित किया, आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस उस तरह संवाद स्थापित करने या भावनात्मक संबंध स्थापित करने में सफल नहीं है. वहीं स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के विभागाध्यक्ष डॉ नीलमणि कुमार ने कहा कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन उपलब्ध कराने का एक सशक्त माध्यम है. आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से और गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम बनाए और प्रसारित किये जा सकते हैं. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र छात्राएं उपस्थित हुए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed