65 साल की उम्र में NEET देने पहुंचे अशोक बहार, परीक्षा केंद्र पर मचा हंगामा नहीं… बना प्रेरणा का उदाहरण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : रविवार को लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब 65 वर्षीय अशोक बहार NEET परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा हॉल में मौजूद युवा अभ्यर्थियों के बीच वह चर्चा का विषय बन गए और कई छात्रों ने उनके हौसले की सराहना की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान उनकी उम्र को लेकर सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ, जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। हालांकि, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के सत्यापन के बाद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई। अशोक बहार पहले एक खाद कंपनी में मार्केटिंग प्रमुख रह चुके हैं और उनके पास MBA व LLB की डिग्री भी है।

परीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कई लोग चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, जिससे उन्हें डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली। उनका कहना है कि सीखने और सपनों को पूरा करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं होती, और लगातार प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

About The Author

See also  छात्रों के हक को लेकर भाजपा की आक्रोश रैली, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed