जमशेदपुर सिविल कोर्ट के मुख्य जिला न्यायाधीश नियुक्त हुए अरविंद कुमार पांडेय…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची, जमशेदपुर और डालटनगंज सहित राज्य के कई जिलों में मुख्य जिला न्यायाधीशों के तबादले और नई नियुक्तियाँ की हैं। इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जारी अधिसूचना के अनुसार, गिरिडीह सिविल कोर्ट के मुख्य जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय को जमशेदपुर सिविल कोर्ट का नया मुख्य जिला न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही रांची सिविल कोर्ट के मुख्य जिला न्यायाधीश दिवाकर पांडेय को डालटनगंज का मुख्य जिला न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, जमशेदपुर सिविल कोर्ट के मुख्य जिला न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा को रांची सिविल कोर्ट का न्यायिक आयुक्त नियुक्त किया गया है।

हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि सभी न्यायिक पदाधिकारी तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान करें। इसके साथ ही राज्य भर के कई अन्य न्यायिक अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed