डिप्टी मेयर बॉबी सिंह को धमकी देने वाला नेपाल बॉर्डर से किया गया गिरफ्तार , अपराधियों के नाम से माँगता था रंगदारी , पूर्व में भी जा चुका है जेल …पूछताछ के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी रांची हुये रवाना ,

Advertisements

आदित्यपुर :-  पिछले दिनों आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर बॉबी सिंह को गाली गलौज कर धमकी देने वाले आशीष पाठक को रांची एटीएस ने मधुबनी से नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा व अमन साहू गिरोह के नाम पर आशीष पाठक ने रांची के होटल व्यवसायी से एक करोड़ रुपए रंगदारी मांगी थी।  हाल ही में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, झामुमो नेता संतोष थापा सहित कई लोगों को बालू उठाव समेत अन्य कार्यों को लेकर धमकी दी थी।  इसके अलावा नशा का कारोबार समाप्त करने के लिए नशा कारोबारियों को भी चेतावनी दी थी।  लगभग दो वर्ष पूर्व आशीष पाठक ने भाटिया बस्ती में कारोबारी व उसके पुत्र को अपने दोस्तों के साथ तलवार मारकर घायल कर दिया था। जिसके मामले में वह जेल भी जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसके माता-पिता ने उसे गांव भेज दिया था। विडिओ सामने आने के बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे ने कहा था कि जल्द ही आशीष पाठक को रिमांड पर लिया जाएगा। इधर मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ करने के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे रांची रवाना हो गए हैं।  पिछले कुछ महीनों से वह लगातार हथियार के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर रहा था। और नगर निगम के डिप्टी मेयर समेत कई लोगों को जान से मारने की धमकियां भी दे रहा था। हालांकि वह किसी के इशारे पर धमकी दे रहा था या फिर कुछ और मामला है यह तो प्रशासन के पूछताछ के बाद ही खुलासा होगा । उम्मीद है कि आशीष के पकड़े जाने से कुछ और भी गिरोह के नाम सामने आ सकते है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed