केनरा बैंक में हथियारबंद डकैती, 42 लाख रुपये से अधिक नकद और स्वर्णाभूषण लूटकर फरार

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 5-6 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और बैंक के चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद के साथ लॉकर में रखे भारी मात्रा में स्वर्णाभूषण लूट लिये। वारदात के समय बैंक खुला ही था और परिसर में सफाई का काम चल रहा था। बैंक के गार्ड संतोष कुमार के अनुसार, बारिश के कारण सभी अपराधी रेनकोट पहनकर बैंक में दाखिल हुए थे, जिससे उनके चेहरे और पहचान छिपी हुई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गार्ड संतोष कुमार ने अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने बंदूक की बट से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अपराधी बैंक मैनेजर अजीत कुमार के चैंबर में पहुंचे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर चेस्ट खुलवाया। अपराधियों ने चेस्ट से 42 लाख रुपये से अधिक नकद निकाल लिये और लॉकर में रखे काफी संख्या में कीमती स्वर्णाभूषण भी लूट लिये। वारदात के बाद सभी अपराधी दो बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये।

डकैती की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी, डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

About The Author

You may have missed