151 बच्चों की बहाली पर मुहर, कर्मचारियों को प्रमोशन या डबल इंक्रीमेंट का विकल्प

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के इस बार के बोनस समझौते में वित्तीय लाभ के साथ कर्मचारियों के बच्चों की नयी बहाली, तकनीकी दक्षता, प्रमोशन और अतिरिक्त इंक्रीमेंट से जुड़े कई फैसले लिये गये हैं। प्रबंधन ने कर्मचारियों के बच्चों के लिए 151 फुल टर्म अप्रेंटिस (FTA) की नयी बहाली पर अंतिम मुहर लगा दी है। अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद उन्हें डिप्लोमा कराने पर भी सहमति बनी है। पुराने बाई-सिक्स पूल के खत्म होने के बाद रोजगार को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा पांच टीएमएसटी प्रशिक्षुओं के लंबित नियोजन का रास्ता भी साफ हुआ है और अनुशासन संबंधी मामलों में रोके गये पांच कर्मचारियों को यूनियन की पहल पर वापस सेवा में लेने पर सहमति बनी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

‘प्रगति स्कीम’ के तहत अरका जैन यूनिवर्सिटी से तकनीकी डिप्लोमा पूरा करने वाले पहले बैच के कर्मचारियों को सुपरवाइजर स्तर पर प्रमोशन या टेक्नीशियन पद पर डबल इंक्रीमेंट का विकल्प मिलेगा। कंपनी आधारित डिप्लोमा पूरा कर पहले से स्थायी हो चुके कर्मचारियों को एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट और प्रमोशन देने पर भी सहमति बनी है। कर्मचारियों को मल्टी-स्किलिंग का भी सीधा लाभ मिलेगा। यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल के बदलते दौर को देखते हुए कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता और रोजगार सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। संयुक्त सचिव एचएस सैनी ने वैश्विक मंदी के दौर में 14.03 प्रतिशत बोनस और 151 बच्चों के नियोजन का रास्ता साफ होने को महत्वपूर्ण बताया।

सोमवार शाम समझौते की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्लांट परिसर से यूनियन की ओर से विजय जुलूस निकाला गया। खुली गाड़ी में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और सलाहकार प्रवीण सिंह गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकले। शाम करीब 7 बजे जुलूस लेबर ब्यूरो स्थित यूनियन कार्यालय पहुंचा, जहां महामंत्री आरके सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में समझौते की प्रमुख जानकारी साझा की। यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा से पहले 1 अक्तूबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि आने से वे परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे।

About The Author

You may have missed