फ्लाइओवर निर्माण पर सवाल, छह साल से तैयार पानी टंकी में अब तक नहीं पहुंचा पानी

Advertisements

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने सोमवार को मानगो फ्लाइओवर और बालीगुमा पानी टंकी का मुआयना किया। उन्होंने मानगो फ्लाइओवर के निर्माण में नियम-कायदों की अनदेखी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की कमी का आरोप लगाते हुए पथ निर्माण विभाग और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये। सरयू राय के अनुसार, पायल सिनेमा के पास फ्लाइओवर के वन-वे हिस्से का रैंप वन विभाग की जमीन पर बनाया गया है और इसके लिए वन विभाग से एनओसी तथा जरूरी क्लीयरेंस नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि पायल सिनेमा की ओर रैंप उतारने से सड़क संकरी हो गयी है, जिससे यहां हर दिन जाम की स्थिति बन रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विधायक ने इस मुद्दे पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी परियोजना का निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति लेना जरूरी है और निर्माण कार्य के दौरान विभागीय समन्वय तथा नियमों का पालन होना चाहिए।

सरयू राय ने बालीगुमा पानी टंकी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह पानी टंकी करीब छह साल से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक मुख्य पाइपलाइन से इसमें पानी नहीं पहुंचा है। उनके अनुसार, करोड़ों रुपये खर्च कर पानी की व्यवस्था तैयार की गयी, इसके बावजूद लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने पाइपलाइन कनेक्शन और संबंधित व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाये।

About The Author

You may have missed