एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई: ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल के डीसीओ नवनाथ ढ़वले ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर भारत लाया गया है। मुंबई पुलिस ने तीन अगस्त 2022 को गश्त के दौरान 28 वर्षीय मोहम्मद शाहरुख मोहम्मद शफी शेख को 995 ग्राम एमडी मेफेड्रोन के साथ पकड़ा था। आरोपी मुंबई सेंट्रल से नागपाड़ा जाने वाली सड़क के किनारे फुटपाथ पर, इलेक्ट्रिक पोल नंबर बी एलबी-5 के पास, नैथानी हाइट्स के सामने पकड़ा गया था।विदेश में रह रहे और भारत में ड्रग्स बनाने और बेचने वाले आरोपी सलमान सलीम शेख उर्फ शेरा को कुछ सप्ताह पहले यूएई में रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद गिरफ्तार किया गया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सहयोगी एजेंसियों के जरिए भारत लाया गया। इसी के साथ भारत में चल रहे ड्रग्स सिंडिकेट को इंटरनेशनल लेवल पर ऑपरेट करने वाले आरोपियों को भारत लाने में इस आरोपी को पड़कर अब कुल संख्या 4 हो गई है।पुलिस ने बेलासिस रोड, मुंबई सेंट्रल स्टेशन, मुंबई सेंट्रल थाने में मामला दर्ज किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसे यह ड्रग आरोपी सलमान सलीम शेख उर्फ शेरा ने सप्लाई की थी। वह विदेश (दुबई) में रहकर भारत में नशीली दवाओं के कारखाने चलाता है और नशीली दवाओं का निर्माण और बिक्री भी करता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed