बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, लोगों ने किया सड़क जाम, घंटों ठप रहा आवागमन

Advertisements

गिरिडीह : लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। शहर के मकतपुर चौक पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण कुछ देर तक आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि इलाके में लंबे समय से अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। अधिकारियों ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

About The Author

See also  चर्च स्कूल बेल्डीह की प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक और रचनात्मक प्रतिभा

You may have missed