आदिवासी सम्मेलन में अमित शाह का बड़ा ऐलान, UCC को लेकर दिया अहम भरोसा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने दिल्ली में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के अधिकारों और परंपराओं की पूरी सुरक्षा की जाएगी और UCC लागू होने पर भी जनजातीय समाज के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।
Advertisements

सम्मेलन के दौरान अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान और परंपराओं को संरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी कानून या नीति से आदिवासी समुदाय की धार्मिक और सामाजिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


