तलाक की चर्चाओं के बीच सपना चौधरी का ग्लैमरस अंदाज वायरल, ब्लू ड्रेस वाले वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
Advertisements

मुंबई : हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पतली स्ट्रिप वाली ब्लू ड्रेस पहनकर क्रूज पर ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Advertisements

Advertisements

हाल के दिनों में उनकी निजी जिंदगी को लेकर तलाक की चर्चाएं भी सुर्खियों में रही हैं। इसी बीच सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर सपना चौधरी को चर्चा का विषय बना दिया है। सोशल मीडिया पर उनके स्टाइल और आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की जा रही है।


