Gen-Z आंदोलन में लापरवाही का आरोप, पूर्व PM समेत बड़े नेताओं की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

काठमांडू : नेपाल में Gen-Z आंदोलन के दौरान कथित लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नई सरकार के गठन के बाद शुरू हुई, जब प्रधानमंत्री बालेन शाह ने मामले में सख्त रुख अपनाया। बताया गया कि ओली को गुंडू इलाके से हिरासत में लिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में पिछले साल सितंबर में हुए आंदोलन की जांच रिपोर्ट को तुरंत लागू करने का फैसला लिया गया था। जांच आयोग ने आरोप लगाया था कि उच्च पदों पर रहते हुए भी इन नेताओं ने आंदोलन के दौरान लापरवाही बरती। इसी आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और मामले में अधिकतम 10 साल की सजा की सिफारिश भी की गई है

बताया जा रहा है कि इस केस में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। आयोग ने पुलिस के तत्कालीन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ भी कदम उठाने की सिफारिश की है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आगे भी इस मामले में और कदम उठाए जा सकते हैं।

See also  सोनारी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फलने-फूलने का आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed