दो जिलों की सभी राजद कमेटियां भंग, अगले आदेश तक संगठनात्मक ढांचा खत्म

Advertisements

जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड प्रदेश इकाई ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिलों में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दोनों जिलों की सभी पार्टी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के आदेश से मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया। पत्र के अनुसार पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला कमेटी के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठों की कमेटियों को भी अगले आदेश तक के लिए भंग कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस निर्णय की सूचना झारखंड राजद प्रभारी एवं पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव को भी भेजी गई है। दोनों जिलों की पार्टी इकाइयों को भंग किए जाने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। पार्टी की ओर से अभी नई कमेटियों के गठन की तारीख या प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पिछले साल जुलाई में शंभू नाथ चौधरी को पूर्वी सिंहभूम जिला राजद का जिला अध्यक्ष चुना गया था, जबकि सरायकेला खरसावां में बैजू यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया था। अब प्रदेश नेतृत्व के नए आदेश के बाद दोनों जिलों की मौजूदा कमेटियां समाप्त हो गई हैं और आगे की संगठनात्मक व्यवस्था नए आदेश के बाद तय होगी।

 

About The Author

You may have missed