शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण के तत्वाधान में 17 दिसंबर को तुलसी भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन : अंकिता सिन्हा

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। शकुंतला हिन्दी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण की ओर से आगामी 17 दिसंबर को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन मानस सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री अंकिता सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से सेवानिवृत्त उच्च अधिकारी एवं समाजसेवी रामप्रवेश प्रसाद मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही जानकारी भी दिया कि हौसला अफजाई के लिए शहर के साहित्य प्रेमी एवं झारखंड सरकार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति भी सुनिश्चित हैं एवं विशिष्ट अतिथि में महिला आयोग झारखंड की पूर्व अध्यक्ष और कल्याणी शरण, प्रसेनजीत तिवारी, एचपी शुक्ला, मुनमुन चक्रवर्ती शामिल होंगे। अंकिता सिन्हा ने बताया कि कवि सम्मेलन का संचालन शैलेन्द्र पांडेय शैल करेंगे। साथ ही कवि और कवयित्रियों में
डॉ रागिनी भुषण जमशेदपुर
डॉ सुरिंदर कौर नीलम रांची,
रेणु झा, रांची, डॉ सोनी सुगंधा, जमशेदपुर, हरि कुमार सबा, जमशेदपुर, सरोज झारखंडी रामगढ़, संतोष चौबे जमशेदपुर, दीपक प्रकाश पटना,
दुर्गेश पांडेय दुर्लभ अयोध्याधाम,
प्रेम सागर पांडेय, आरा
वंश चतुर्वेदी, बरेली शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  Swati Lakra को बड़ी पदोन्नति, तेलंगाना में DGP रैंक मिलने से बढ़ी चर्चा

You may have missed