आल इंडिया गीग एंड प्लेटफार्म वर्कर्स फेडरेशन का हुआ गठन , डाॅ जी संजीवा रेड्डी अध्यक्ष, संजय गाबा महामंत्री एंव शैलेश पांडेय बने उपाध्यक्ष

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफ़ार्म वर्कर्स फेडेरेशन का विस्तार बुधवार देर रात इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में किया गया. फेडरेशन के गठन का उद्देश्य देश के गिग एवं प्लेटफ़ार्म वर्कर्स को केंद्र सरकार द्वारा उनके अधिकारों की लड़ाई को गति देने एवं इस क्षेत्र से जुड़े सभी कामगारों को संगठित कर इंटक से जोड़ने का है. कमेटी में इंटक के राष्ट्रीय वरीय सचिव संजय गाबा को महामंत्री एवं झारखंड गिग एंड प्लेटफ़ार्म वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शैलेश पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, साथ ही विभिन्न प्रदेश के इंटक प्रदेश अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय वरीय पदाधिकारियों को भी फेडेरेशन में स्थान दिया गया है. देश में 1.23 करोड़ से अधिक कामगार बतौर गिग एवं प्लेटफ़ार्म वर्कर्स के रुप मे कार्यरत हैं. जिनकी बीमा पॉलिसी में मात्र 7.8 लाख कामगार पंजीकृत है. हेल्थ इंश्योरेंस मात्र 1.83 लाख का ही हुआ है. न्यूनतम मजदूरी के कोई प्रावधान सरकार द्वारा नहीं है ऐसे सारी जानकारी सरकार के संवेदनशीलता पर सवाल उठाती है. इन सारी अनियमिताएं के खिलाफ फेडरेशन जोरदार आवाज बुलंद करेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सुरक्षा पर सख्ती, अब कॉलेज के अंदर नहीं जा सकेंगे डिलीवरी ब्वॉय

Thanks for your Feedback!