झारखंड में आंधी और लू का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी से राहत के आसार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने रांची सहित कई जिलों में तेज आंधी और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं राज्य में गर्मी और लू का असर भी जारी है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. हालांकि आने वाले दिनों में आंधी-बारिश की संभावना के चलते तापमान में गिरावट आने और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. इससे जहां गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज हवाओं के कारण सावधानी बरतने की जरूरत भी बनी रहेगी.

See also  नई एजेंसी द्वारा पुराने गार्ड हटाने पर बवाल, मौके पर मचा जोरदार हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed