रेल संपत्ति चोरी पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, वारंट वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर क्षेत्र में रेलवे संपत्ति चोरी के मामलों को लेकर आरपीएफ ने सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया. इस दौरान कई वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
Advertisements

Advertisements

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ की टीम ने छापेमारी अभियान के दौरान छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी रेलवे संपत्ति चोरी से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ अदालत से वारंट जारी था.
आरपीएफ ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया है. साथ ही रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर निगरानी और सख्त कर दी गई है.


