अक्षरा सिंह ने नहाय खाय के साथ की छठ पूजा की शुरुआत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिहार: इस वक्त देश में छठ के महापर्व तैयारियां जोरशोर से की जा रही है. इस त्योहार में महिलाएं निर्जला व्रत रखकर छठी मैया से अपने परिवार की खुशियों के लिए कामना करती हैं.भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हर साल बड़े धूमधाम से छठ महापर्व मनाती हैं. इस साल भी उन्होंने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से इस पर्व की शुरुआत कर दी है.अक्षरा ने सोशल मीडिया पर अपनी नहाय-खाय की तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस उनकी सादगी और आस्था के दीवाने हो गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अक्षरा ने अपनी पोस्ट में यह भी दिखाया कि उन्होंने खुद अपने हाथों से नहाय-खाय का खाना बनाया.वे जमीन पर बैठकर पारंपरिक तरीके से भोजन तैयार कर रही थीं. यह दृश्य उनके सच्चे भक्ति भाव और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को दर्शाता है.सोशल मीडिया पर अक्षरा की फोटोज वायरल हो गई हैं.फैंस ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि आपकी सादगी सबसे खूबसूरत है, तो किसी ने कहा कि असली स्टार वही है जो परंपराओं को दिल से निभाए.

अक्षरा सिंह ने नो मेकअप लुक में अपनी फोटोज शेयर की है. वो सादगीभरे अंदाज से इस त्योहार को मना रही हैं.उनके लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह ने हरे रंग की साड़ी पहनी और बालों को खुला रखा.उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया. लेकिन छठ पूजा की खुशी और एक्साइटमेंट उनके चेहरे पर साफ दिखी.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed