महाशिवरात्रि पर बाबा जटाधारी मंदिर में अखंड हरिकीर्तन और भव्य शिव बारात, 14 फरवरी से आयोजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर 2 नंबर ब्लॉक स्थित बाबा जटाधारी मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर इस वर्ष भी अखंड हरिकीर्तन और भव्य शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मंदिर कमेटी के महासचिव सुधांशु ओझा ने बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1979 में रामनवमी के पावन अवसर पर हुई थी। तब से हर वर्ष भव्य अखाड़ा निकाला जाता है, जो क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

उन्होंने जानकारी दी कि 24 नवंबर 2012 को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के करकमलों से मंदिर का जीर्णोद्धार और शिवलिंग की पुनः प्राणप्रतिष्ठा की गई थी। इससे मंदिर की आध्यात्मिक महत्ता और बढ़ी।

वर्ष 2007 से रुद्राभिषेक के बाद भव्य शिव बारात निकालने की परंपरा जारी है। इसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

इस वर्ष 14 फरवरी को सुबह 11 बजे से अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत होगी। यह 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।

शाम 4:30 बजे भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जाएगी। इसमें आकर्षक झांकियां और भक्ति संगीत की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह, महासचिव सुधांशु ओझा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed