सासपुर में विद-दिरि झंडा दिवस का उत्सव, पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक नृत्य से गूंजा गांव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के सासपुर गांव में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज की ओर से विद-दिरि झंडा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडे की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद झंडोत्तोलन कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया। भूमिज समाज के लोगों ने पारंपरिक परिधानों में लोकनृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम से पहले उपस्थित लोगों के बीच गुड़-चूड़ा और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

बताया गया कि भूमिज समाज के विद-दिरि झंडे को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा इसी दिन मान्यता दी गई थी। उसी स्मृति में हर वर्ष इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम में भूमिज समाज के शुभंकर सिंह, निताई सिंह, बासुदेव सिंह, सुखदेव सिंह, सचिन सिंह, जयदेव सिंह, शिवानी सिंह, पुष्पा सिंह, हरीश सिंह, मंगली सिंह, सावित्री सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

See also  JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, फरार रविशंकर और संतोष के घर छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed