Air India Flight: बाल-बाल बची 180 यात्रियों की जान, एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के दौरान हादसे का हुआ शिकार…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- गुरुवार यानी कल 16 मई को दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की पुणे हवाई अड्डे पर रनवे की ओर बढ़ते समय एक टग ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। यह घटना तब हुई जब विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। एक अधिकारी ने बताया क‍ि लगभग 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान की नोज और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

गुरुवार यानी कल 16 मई को दिल्ली जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान की पुणे हवाई अड्डे पर रनवे की ओर बढ़ते समय एक टग ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। यह घटना तब हुई जब विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया क‍ि लगभग 180 यात्रियों को ले जा रहे विमान की नाक और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें शामिल सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आपातकालीन प्रोटोकॉल तेजी से लागू किए गए। किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यात्रियों को तुरंत विमान से उतार दिया गया और दिल्ली के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की गई थी।

DGCA ने शुरू की जांच

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टक्कर का कारण निर्धारित करने के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि जमीन पर विमान को चलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टग ट्रक ने टैक्सीिंग प्रक्रिया के दौरान विमान को टक्कर मार दी। डीजीसीए की जांच परिचालन प्रोटोकॉल और संभावित खामियों पर केंद्रित होगी, जिसके कारण यह घटना हुई।

हादसे के बाद हवाईअड्डे का संचालन बिना किसी महत्वपूर्ण व्यवधान के जारी रहा। हालांकि, प्रभावित विमान को संक्षिप्त अवधि के लिए विस्तृत निरीक्षण और मरम्मत के लिए सेवा से बाहर कर दिया गया था और अब वह संचालन के लिए तैयार है।

टिशू पेपर के कारण मच गया था हड़कंप

वहीं, बुधवार को ही दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में रखे टिशू पेपर में ‘बम’ लिखा मिला, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा अधिकारि‍यों ने पूरे विमान की जांच की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। बाद में यह महज अफवाह साबि‍त हुई।

कर्मचारी चले गए थे हड़ताल पर

मालूम हो कि हाल ही में विमानन कंपनी के कई कर्मचारी एक साथ अवकाश पर चले गए थे, जिसके बाद सैंकड़ों फ्लाइट्स रद्द हो गई थी। हालांकि, कंपनी ने यात्रियों को रिफंड या दूसरी फ्लाइट की सुविधा देने की बात कही थी। वहीं, एक साथ छुट्टी लेने वाले कई कर्मचारियों पर कंपनी द्वारा कार्रवाई की गई थी।

जिसके बाद अन्‍य कर्मचारी में रोष में आ गए और कंपनी के कुप्रबंधन पर सवाल उठाए और हड़ताल कर दी। साथ ही निकाले गए कर्मचारियों को वापस बहाल करने की मांग रखी, जिसे कंपनी ने मान लिया। वहीं हड़ताल भी खत्‍म हो गई और कर्मचारी काम पर लौट आए। इस दौरान कंपनी को करोड़ों रुपये के राजस्‍व का नुकसान हो गया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed