विवाद के बाद बीच बचाव करने व्यक्ति पर चाकू से हमला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में विवाद के बाद बीच बचाव करने गए मो. नेहालउद्दीन पर चाकू से हमला कर दिया गया. घटना के बाद नेहाल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. नेहालउद्दीन पर चाकू से कई वार किए गए है. नेहालुद्दीन आदित्यपुर में वेल्डींग का काम करता है. शुक्रवार को छुट्टी होने पर आज वह घर पर ही था. मिली जानकारी के अनुसार देर शाम वह अपने एक साथी अरबाज के साथ अलीनगर गया था जहां अरबाज का साथी आसिफ आया. जिसके बाद आपसी विवाद को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी. बहस इतनी बढ़ गई आसिफ ने चाकू निकाल लिया और अरबाज पर हमला करने लगा. इसी बीच निहालउद्दीन बीच-बचाव करने लगा तो आसिफ ने उसे चाकू मार दिया. फिलहाल निहालउद्दीन का इलाज चल रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed