यौन शोषण के बाद शादी का दबाव बनाने पर कर दिया अश्लील वीडियो वायरल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । उलीडीह ईलाके की रहने वाली एक युवती के साथ युवक शादी करने का झांसा देकर पिछले तीन सालों से यौन शोषण कर रहा था. शादी के लिए जब युवती ने ज्यादा दबाव बनाने शुरू कर दिया तब आरोपी शाहिद हुसैन ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बाद पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई करने का काम किया गया है. बताया जा रहा है कि युवती का पड़ोस में ही आरोपी शाहिद हुसैन रहता था. शाहिद का युवती के घर पर आना-जाना भी था. इस बीच ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे. तीन साल पहले जब शाहिद ने जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहा था तब युवती ने इसका विरोध किया था, लेकिन तब शाहिद ने जल्द ही शादी कर लेने का झांसा दिया था. पिछले तीन सालों से वह शादी करने का सिर्फ झांसा ही दे रहा था. ज्यादा दबाव बनाने पर शाहिद ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया.

See also  झारखंड में एस.आई.आर के नाम पर वैध मतदाताओं को अधिकारों से वंचित करना बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी सड़क से लेकर निर्वाचन आयोग तक संघर्ष : जम्मी भास्कर, प्रवक्ता, काँग्रेस

Thanks for your Feedback!

You may have missed