मृदुल के बाद घर का नया कैप्टन बना प्रणित

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई:रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इस समय जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है. कैप्टन मृदुल तिवारी को इस समय कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट जमकर परेशान कर रही हैं. ऐसे में वो बुरी तरह टूट और बीते एपिसोड में वो रो तक दिए. हालांकि अब उनका कार्यकाल समाप्त हो गया. अब घर को उनका नया कैप्टन मिल गया है.बता दें कि बिग बॉस में कैप्टन टास्क का नाम रहस्यमयी साइंटिस्ट लैब होता है. इसमें साइंटिस्ट हर राउंड में एक खास आइटम की डिमांड करता है. जो हाउसमेट्स जोड़ी में उस आइटम की डिलीवरी करता है, वो राउड जीत जाता है.मृदुल तिवारी के स्ट्रॉन्ग स्टैंड न लेने के चलते 9 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो गए हैं और इसका खामियाजा उन्हें झेलना पड़ा। कई लोगों ने काम नहीं किया। यहां तक कि मृदुल के आंसू भी निकल पड़े थे। इस दौरान उनके साथ जो मजबूती के साथ खड़ा रहा, वो गौरव खन्ना और प्रणित मोरे (Pranit More) थे। अब इन दोनों में से एक कैप्टन बन गया है।पहले राउंड में घरवालों को डेटी बियर जमा करने होते हैं, जिसे शहबाज-प्रणित जीत जाते हैं। दूसरे राउंड में लकड़ी के हाथी जमा करने होते हैं तो अमल-फरहाना की जोड़ी जीत जाती है। तीसरे राउंड में हेलमेट जमा करने होते हैं तो नीलम-कुनिका जीत जाते हैं। चौथे राउंड में तौलिया जमा करना होता है और गौरव-मालती जीत जाते हैं। पांचवे राउंड में लकड़ी की छड़ें जमा करना होता है और फिर अमल-फरहाना जीत जाते हैं। छठवें राउंड में चम्मच जमा करनी होती है तो मृदुल और तान्या जीत जाते हैं। सातवें राउंड में तकिया जमा करना होता है और गौरव-मालती जीत जाते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed