पति की गिरफ्तारी के बाद पत्नी की भावुक गुहार, बोलीं- मेरा सुहाग सुरक्षित रहे



लातेहार : 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी ने पुलिस से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि उनके पति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके साथ कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई की जाए। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मेरा सुहाग सुरक्षित रहे। पुलिस वालों की पत्नियों का भी सुहाग सुरक्षित रहे।”


रविंद्र गंझू की पत्नी ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह चाहती हैं कि उनके पति को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां रविंद्र गंझू से पूछताछ कर रही हैं और उससे माओवादी नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों तथा संगठन की गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मामले में पुलिस की ओर से पत्नी की अपील पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


