झारखंड बार काउंसिल के सदस्य बनने पर राजेश कुमार शुक्ला का भव्य स्वागत, वकीलों ने फूल-माला पहनाकर किया सम्मान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य बनने के बाद राजेश कुमार शुक्ला का जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बार भवन के भूतल पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए, जहां कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने किया। हाल ही में हुए चुनाव में 18 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी विजयी हुए, वहीं राजेश कुमार शुक्ला ने लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मौके पर अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं और अन्य साथियों ने मिलकर उनका अभिनंदन किया, जबकि शुक्ला ने सभी का आभार जताया। इसके बाद उन्होंने बार संघ के अध्यक्ष रथींद्र नाथ दास से मुलाकात की, जहां उनका फिर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई अधिवक्ताओं ने उनसे मिलकर बधाई दी और मिठाई बांटी गई।

About The Author

See also  TMC नेता पर हमला, पुलिस के सामने अंडे-गोबर फेंके; समर्थकों में मचा हंगामा

Thanks for your Feedback!

You may have missed