धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 10वें दिन ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दिखाई जबरदस्त उड़ान

Advertisements

मुंबई :इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के शुरुआती दिनों में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म को दर्शकों से मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को करीब 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अब तक की इसकी सबसे बड़ी एक दिन की कमाई मानी जा रही है। पहले रविवार के मुकाबले दूसरे रविवार को फिल्म ने कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये और इंडिया नेट कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत इस रोमांटिक ड्रामा को दूसरी फिल्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने के बावजूद दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए कई शहरों में इसके अतिरिक्त शो भी जोड़े गए हैं। फिल्म की कहानी एक 95 वर्षीय बुजुर्ग की यादों और भारत-पाकिस्तान विभाजन से जुड़े भावनात्मक सफर के इर्द-गिर्द घूमती है।

About The Author

See also  18 से 20 दिसंबर तक होगा मेरा टीवी फिल्म फेस्टिवल, विजेताओं को मिलेंगे 5 लाख तक के पुरस्कार

You may have missed