पति से कहा-सुनी के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

0
Advertisements

सीनी । सीनी के सोहनडीह में किराए का मकान में रहने वाली प्रीती झा (28) ने शनिवार की सुबह अपने पति से कहा-सुनी होने के बाद फांसी लगाकर अपना जान दे दी. घटना के समय वह घर पर अकेली ही थी. पति को जानकारी मिलने पर वह भागकर घर पर लौटा. घटना के बाद पुलिस पहुंची थी और शव को फंदे पर से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि प्रीती का अपने पति के साथ सुबह ही विवाद हुआ था. इसके बाद पति काम पर चला गया था. किराए का मकान में रहने वाली प्रीती का दरवाजा भीतर से बंद था. लोगों ने कमरे में किसी तरह की चहल-कदमी नहीं देखी तब कमरे में झांककर देखा. वह पंखे के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को और उसके पति को लोगों ने दी. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

About The Author

See also  गांधी नगर में अतिक्रमण कहां है साहब? प्लॉट-1127 पर नहीं है एक भी मकान, फिर भी अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश! खाता संख्या 48 के प्लॉट संख्या 1127 में मकान होने का दावा, जमीन पर खेती-बागवानी कर रहे परिवारों ने उठाए सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed