मानगो जाहिद हत्याकांड में अरशद के घर लगाया इस्तेहार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  वर्ष 2022 में हुई मानगो के मो. जाहिद की हत्या में फरार चल रहा आरोपी मो. अरशद उर्फ लंगड़ा के घर पर पुलिस की ओर से आग इस्तेहार लगाया गया. इसके पहले पुलिस डुगडुगी बजाते हुए घर पर पहुंची थी. इस बीच आस-पड़ोस के लोगों को भी इसकी जानकारी दी गई. इसी क्रम में घर के दरवाजे पर इस्तेहार लगाया गया. साथ ही परिवार के सदस्यों को बताया गया कि उसे कोर्ट के आदेश पर हर हाल में 30 मई को हाजिर होना है. अन्यता अगली कार्रवाई के रूप में घर की कुर्की भी की जा सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

खंडहर स्थल से बरामद हुआ था शव

मो. जाहिद के परिवार के लोगों का आरोप है कि 25 अक्तूबर 2022 को आरोपी अरशद घर पर आया था और जाहिद को बुलाकर ले गया था. उसके बाद जाहिद घर पर नहीं लौटा था. रातभर परिवार के लोग परेशान थे. दूसरे दिन सुबह उन्हें जानकारी मिली थी कि खंडहर जगह पर शव पड़ा हुआ है. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी.

See also  एक्सएलआरई जमशेदपुर ने पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबल लीडरशिप (पीपीएसएल) के दूसरे बैच की घोषणा की

Thanks for your Feedback!

You may have missed