महुआडांड़ में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDO-DSP के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़, लातेहार मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर महुआडांड़ प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार शाम 6 बजे SDO सुलेमान मुंडरी और DSP पूजा कुमारी के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश

फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, मुख्य चौक, मेन रोड होते हुए इलाकों से गुजरा। पुलिस बल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

त्योहार धूमधाम से मने, पर शांति जरूरी

SDO सुलेमान मुंडरी ने कहा, मोहर्रम पर्व धूमधाम से मनाएं, पर कानून-व्यवस्था बनी रहे। हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।”_ DSP पूजा कुमारी ने कहा “त्योहार आपसी एकता का प्रतीक है। सभी समुदाय सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।

ड्रोन से होगी निगरानी

अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की नजर रहेगी।

About The Author

See also  बाबाधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा कांवरिया पथ; सुबह 5 बजे से जलार्पण

You may have missed