आदित्यपुर की ड्रग पैडलर डॉली के भाई की गोली मारकर हत्या, पैदल आए अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. मुस्लिम बस्ती के आई रोड में चाय पी रहे साबिर हुसैन की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर, स्थानीय लोगों ने साबिर को टीएमएच पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. साबिर सिविल मिस्त्री का काम करता था. वह आदित्यपुर की सबसे बड़ी ड्रग पेडलर डॉली का भाई बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार वह आई रोड पर चाय पी रहा था तभी छह की संख्या में अपराधी पैदल ही पहुंचे और साबिर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. साबिर को चार गोलियां लगी है. इधर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  फन वर्ल्ड ‘डिज़नीलैंड’ का धमाकेदार आगाज़, रोमांचक राइड्स और शॉपिंग से सजा मेले में उमड़ी भीड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed