आदित्यपुर : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर, सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नही : अंबुज कुमार. .video….

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : लोकसभा सदस्यता मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को निचली अदालत द्वारा प्रदत्त सजा को निरस्त करने के फैसले से देशभर में आम जनों में हर्ष एवं खुशी का माहौल देखा जा रहा है. सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभात रंजन छोटू के द्वारा सैकड़ों कांग्रेसी जनों एवं आम जनों के बीच विजय उत्सव मनाते हुए आदित्यपुर एस टाइप चौक पर 21 किलो लड्डू का वितरण किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देखें video.जयकारा नारा लगाते हुए कांग्रेसी..

 

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार उपस्थित रहे. इस मौके पर अंबुज कुमार ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सत्य निष्ठा की लड़ाई लड़ने वाले आज राहुल गांधी के पक्ष में निर्णय देकर करोड़ों देश वासियों के लिए न्याय की उम्मीद को जिंदा रखने का काम किया है. न्यायपालिका के फैसले में सत्य परेशान हो सकता है परंतु पराजित नहीं की बात को प्रतिस्थापित किया है.

 

वही कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह जिला सचिव प्रभात कुमार छोटू, जिला उपाध्यक्ष राम ठाकुर, जगदीश नारायण चौबे, सेवादल के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार मुन्ना, इंटर प्रदेश सचिव राणा सिंह जिला महासचिव खिरोद सरदार, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, जिला कोषाध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, रमाशंकर पांडे जिला महासचिव, रिजवान खान, रेहान खान, कुणाल राय, समरेंद्र नाथ तिवारी, जमील, अशरफ, बब्बन, अवधेश सिंह, अरुण पांडे, मिसलबनसरिया, संगीता प्रधान, संदीप गोप, रमेश बालमुचु, गौरी शंकर राय, प्रकाश मंडल, प्रकाश राजू, मुकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed