आदित्यपुर: “द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसवां” का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह ऑटोक्लस्टर में आयोजित, “बोले उपायुक्त” देश की दशा और दिशा को तय करने में पत्रकारों की भूमिका अहम, “देखें.video….

0
Advertisements

सरायकेला: “द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां” का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को ऑटो क्लस्टर भवन, आदित्यपुर में संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर ज़िले के उपायुक्त अरवा राजकमल, विशिष्ट अतिथि के तौर पर आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश समेत जिले के एडीसी, सरायकेला के बीडीओ. मृत्युंजय कुमार, आदित्यपुर नप. के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, राजनगर 17 की ज़िप सदस्य अमोदिनी महतो, झामुमो के केन्द्रीय सदस्य गोपाल महतो, ज़िला जन संपर्क कार्यालय से नंदन उपाध्याय आदि उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

देखें.video. जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल व पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को पत्रकारों ने तालियों की तड़तड़ाहट से सम्मानित किया ….

 

उपायुक्त ने प्रेस क्लब को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अच्छा लगता है जब कोई संगठन अपने उद्देश्यों को लेकर सच्चे मन से आगे बढ़ता है और समाज हित में काम करता है और उसमें सफल भी होता है. उन्होंने प्रेस क्लब को अपने स्तर से हर मुमकिन सहयोग का अश्वासन दिया. उन्होंने कहा अब ट्रेंड बदल रहा है. सोशल मीडिया बेहद ही प्रभावी रूप से काम कर रहा है. हालांकि इसमें चुनौती हैं.

live.बाईट-

1.

2.

 

3.

 

अरवा राजकमल (उपायुक्त )

उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना की और कहा क्लब से जुड़े आंचलिक पत्रकारों में भी अनुशासन देखी जा रही है जो एक अच्छा संकेत है. इस अवसर पर ज़िले के पुलिस कप्तान ने कहा कि इस पत्रकार संगठन ने पिछले दो वर्षों में एक माइल स्टोन सेट कर एक दृष्टांत प्रस्तुत किया है. उन्होंने प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

देखें.video.. शपथ लेते हुए पत्रकार…

 

See also  रात्रि गश्ती में पकड़े गए दो संदिग्ध, टाटा मैजिक की बैटरी और ट्रैक्टर शोरूम में चोरी का खुलासा

समारोह में उपस्थित महिला उद्यमी उषा रानी झा, दुर्गेश नंदिनी और आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने भी अपने संबोधन में प्रेस क्लब की उपलब्धियों की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी प्रकार निष्ठा पूर्वक और निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्य पथ पर गतिमान रहने के लिए शुभ कामनाएं दी.

 

सभी पत्रकार एक छत के नीचे आएं स्वागत है: अध्यक्ष

 

अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने आगे पूरी निष्ठा और तत्परता से समाज व पत्रकार हित में कार्य करने का वचन दिया. उन्होंने जिले के तमाम पत्रकारों से एक मंच पर आने की अपील की. उन्होंने कहा हम सदैव तमाम पत्रकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं. वर्तमान कार्यकाल कई उपलब्धियों भरा रहेगा. इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल और उस दौर की चुनौतियों का ज़िक्र करते हुए आगे पूरी निष्ठा और तत्परता से समाज और पत्रकार हित में कार्य करने का वचन दिया. मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी अतिथियों को अंग-वस्त्र, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत व सम्मानित किया गया.

 

देखें.video दुर्गेश नंदिनी ने प्रेस क्लब को 101 किलो की फूल माला भेंटकर सम्मानित किया…

 

 

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम ज़िला क्षेत्र में कार्यरत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी दुर्गेश नंदिनी ने प्रेस क्लब को 101 किलो की फूल माला भेंटकर सम्मानित किया. अतिथियों के संबोधन के पश्चात् क्लब के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों को उपायुक्त ने शपथ दिलाई और प्रशस्ति पत्र दिया गया.

दिवंगत शिक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि..

 

See also  गर्भवती नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत 4 गिरफ्तार, दहेज हत्या का केस दर्ज

इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर एक मिनट का मौन रखा गया. और राष्ट्र गान के साथ समारोह संपन्न हुआ. समारोह का संचालन कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव रमज़ान अंसारी ने किया.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed