आदित्यपुर: अखाड़ों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, कहा सरकारी दिशा निर्देशों के तहत जुलूस निकलने की होगी तैयारी, देखें.video…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: शुक्रवार को सरायकेला जिले के उपायुक्त कांड्रा गम्हरिया एवं आदित्यपुर के अखाड़ों का निरीक्षण करने पहुंचे. जहां उनके साथ एसडीओ राम कृष्ण कुमार एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार भी मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देखें.video…

 

बता दें रामनवमी उत्सव के बाद शुक्रवार को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच उपायुक्त ने क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों का निरीक्षण कर जायजा लिया.

 

वही उपायुक्त ने बताया कि तमाम अखाड़ा समितियों द्वारा सरकारी दिशा- निर्देशों के तहत विसर्जन जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अखाड़ा समितियां तैयारी कर रही है. उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में अखाड़ा विसर्जन जुलूस निकालने की अपील की.

बाईट-

अरवा राजकमल (उपायुक्त- सरायकेला )

उन्होंने कहा जिला प्रशासन पूरी तरह से अखाड़ा समितियों के साथ मुस्तैद होकर काम कर रही है. सभी अखाड़ों की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस दौरान अखाड़ा समितियों द्वारा उपायुक्त सहित तमाम पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.

About The Author

See also  आरआईटी मोड़ चापड़ कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए के लेनदेन विवाद में चलाया था चापड़

Thanks for your Feedback!

You may have missed