आदित्यपुर : 12 अप्रैल को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारियों में जुटे राजद के पदाधिकारी…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक डेस्क/Adityapur : आगामी 12 अप्रैल को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन माइकल जॉन ऑडोटोरियम जमशेदपुर में प्रस्तावित है. जिसकी तैयारियों में राजद के पदाधिकारी जुट गए हैं. रविवार को राष्ट्रीय जनता दल, पूर्वी सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण बैठक जमशेदपुर परिसदन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ एवं जिला प्रभारी जनार्दन कुमार ने की. जिसमें कार्यकर्ता मिलन सह स्वागत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई. इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय कु सिंह यादव, झारखंड प्रभारी जय प्रकाश यादव, तथा राष्ट्रीय जनता दल के तीनों विधायक सुरेश पासवान, राम नरेश सिंह एवं झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव के सम्मिलित होने की संभावना है. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियाँ सौंपी गई साथ ही एक संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें मंजू शाह प्रदेश उपाध्यक्ष, कमलदेव सिंह प्रदेश महासचिव, शारदा देवी वरिष्ठ नेत्री, जनार्दन कुमार जिला प्रभारी, श्रीराम यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, बिरेंद्र सिंह यादव प्रदेश महासचिव, जोगेंद्र यादव एवं राजेश कुमार प्रदेश सचिव, सुभाष यादव एवं रमेश शाह शामिल हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, कैडर री-स्ट्रक्चरिंग से खुलेंगे प्रमोशन के नए रास्ते

Thanks for your Feedback!

You may have missed