आदित्यपुर: महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा भूमि सम्मान-2023 से सम्मानित सरायकेला जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल का पुरेंद्र ने किया स्वागत….

0
Advertisements
Advertisements

Saraikella: महामहिम राष्ट्रपति द्वारा भूमि सम्मान- 2023 से सम्मानित हुए उपायुक्त, सरायकेला- खरसावां श्री अरवा राजकमल का उनके कार्यालय में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

ज्ञातव्य है कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा पिछले मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में कई राज्यों के सचिवों और कई जिला कलेक्टरों को उनकी टीम के साथ भूमि सम्मान- 2023 प्रदान किया गया. इसमें सरायकेला जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में 100 फ़ीसदी पूर्णता हासिल करने के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया.

 

मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में झारखंड के 9 जिलों के उपायुक्तों को भूमि सम्मान- 2023 प्रदान किया गया, जिसमें सरायकेला- खरसावां जिला की ओर से उपायुक्त अरवा राजकमल ने यह सम्मान ग्रहण किया. सम्मान समारोह में एडीसी सुबोध कुमार भी उपस्थित थे.

 

उपायुक्त अरवा राजकमल एवं एवं एडीसी सुबोध कुमार को शॉल ओढ़ाकर एवं बुके प्रदान कर स्वागत करने वालों में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र नाथ चौबे, विपिन बिहारी प्रसाद शामिल थे.

See also  NSMCH में 23 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं को भेजा गया निमंत्रण

Thanks for your Feedback!

You may have missed