आदित्यपुर: अब्दुल बारी सिद्दीकी का पुरेंद्र ने किया स्वागत…

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur: राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के जमशेदपुर आगमन पर परिसदन में राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पुरेंद्र नारायण सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

इस मौके पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जमशेदपुर सहित कोल्हान में राजद की गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में पुरेंद्र नारायण सिंह से जानकारी प्राप्त की. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कोल्हान में राजद के संगठन की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से कोल्हान के 4 सीटों यथा- मझगांव, जगन्नाथपुर, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी से 2024 के विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी उतारने की मांग की.

 

 

पुरेंद्र नारायण सिंह ने जमशेदपुर पूर्वी या जमशेदपुर पश्चिम से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की भी इच्छा व्यक्त की. साथ ही पुरेंद्र नारायण सिंह ने बिहार के उपमुख्यमंत्री युवा हृदय सम्राट तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यक्रम आदित्यपुर में आयोजित कराने हेतु अनुरोध किया.

See also  डॉक्टर से बहस के बाद बवाल, नप अध्यक्ष धरने पर बैठे, प्रशासन को करना पड़ा हस्तक्षेप

Thanks for your Feedback!

You may have missed