आदित्यपुर : हरिओम नगर में अपराधी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नही करने पर होगी कुर्की…..

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : सोमवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी मकसूद अहमद व सशस्त्र बल संग कोर्ट के निर्देशानुसार आदित्यपुर थाना कांड संख्या 228/17 धारा 302, 201,120, 34 एक्ट के तहत अपराधी सिक्स एलएफ हरिओम नगर रोड नं 1 निवासी हरेराम सिंह उर्फ अमित सिंह पुत्र लोबिन सिंह हरिओम नगर निवासी के घर इश्तेहार चिपका दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बता दे एसपी बिमल कुमार के निर्देश पर पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है. इसी क्रम में उक्त कुख्यात अपराधी के घर इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है. उन्होंने कहा आत्मसमर्पण नहीं करने की स्थिति में उसके घर की कुर्की की जाएगी.

 

आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि वे लोग कई संगीन मामलों में संलिप्त रहा है. आदित्यपुर की पुलिस उसे तलाश कर रही है.

 

एसआई मकसूद अहमद ने बताया कि वह कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. मालूम हो कि कुख्यात बदमाश की कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कोर्ट से वारंट जारी किया गया था. बावजूद कोर्ट में हाजिर नही हुए. इसके बाद कोर्ट से इश्तेहार मिलने के बाद सोमवार को पुलिस ने उसके घर इश्तेहार चिपकाया.

Thanks for your Feedback!

You may have missed