आदित्यपुर: आने वाले पर्व को लेकर थाना में हुई शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था पर हुई विशेष चर्चा, जाने थानेदार ने क्या कहा. “देखें.video…

0
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना परिसर में रामनवमी और 24 मार्च से शुरू हो रहे पाक महीना रमजान साथ ही चैती छठ को लेकर शांति समिति के सदस्यों ने बैठक की. मौके पर सदस्यों ने रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस, शोभायात्रा आदि पर विशेष निगाह रखने को लेकर चर्चा की. रामनवमी केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी ने फुटबॉल मैदान में शौर्य प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के साथ पेयजल, सफाई की व्यवस्था रखने का अनुरोध किया. बैठक में शौर्य प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और खिलाड़ियों का मूल्यांकन कर उनका उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत करने की मांग की. साथ ही रामनवमी, चैती छठ, रमजान जैसे पवित्र माह में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने का अनुरोध किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देखें video…

 

रामनवमी अखाड़ों से महिलाओं को जोड़े: मीरा तिवारी

बता दे बैठक में डिप्टी मेयर अमित सिंह ने कहा कि मूलभूत समस्याओं को छोड़ रामनवमी, सरहुल, रमजान माह और चैती छठ पर सदस्य विचार रखें ताकि पर्व त्योहार ठीक ढंग से मनाया जा सके. महिला नेत्री मीरा तिवारी ने रामनवमी अखाड़ों से महिलाओं को जोड़ने की बातें उठाई. मेयर विनोद श्रीवास्तव ने सभी मांगों पर गौर कर रामनवमी और चैती छठ के मौके पर शांति पूर्ण तरीके से व्यवस्था करने की बातें कही. बैठक में डिप्टी मेयर अमित सिंह, अधिवक्ता ओम प्रकाश, थाना प्रभारी राजन कुमार, रविन्द्र नाथ चौबे, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के महासचिव श्रीराम ठाकुर, उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, मुस्लिम बस्ती के सदर मो. यूनुस खान, मुख्तार आलम मंचासीन रहे.

बाईट-

राजन कुमार (थाना प्रभारी- आदित्यपुर )

वही शांति समिति के बैठक में उपस्थित सदस्यों में सुरेश धारी, जगदीश नारायण चौबे, रामचंद्र पासवान, अजय कुमार सिंह, पार्षद नीतू शर्मा, ममता बेज, अशोक सिंह, शेख नूर जहां, भगवान सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, बिशु हेम्ब्रम, मीरा तिवारी, समरेंद्र नाथ तिवारी, राकेश रमन चौधरी, ब्रिज किशोर तिवारी, कुमार बिपिन बिहारी, उमेश दुबे, जवाहर लाल सिंह, बाबू तांती, नाजिर हुसैन, शेख हुसैन आदि मौजूद रहे.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed