आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 17 में ‘बल्ला छाप’ की गूंज, अबुज कुमार के वादों से गरमाया माहौल

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 17 में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। पूर्व पार्षद अबुज कुमार ‘बल्ला छाप’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में डटे हैं। मतपत्र क्रमांक 03 पर दर्ज उनका नाम मतदाताओं के बीच चर्चा में है।

हाल के जनसंपर्क अभियान में उन्होंने शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जर्जर सड़कों व नालियों के पुनर्निर्माण, प्रमुख स्थानों पर LED लाइट और CCTV कैमरे लगाने का भरोसा दिलाया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान और नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का भी वादा किया।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक सेंट्रल पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान होगा। अबुज कुमार ने मतदाताओं से ‘बल्ला छाप’ पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जल संकट पर प्रशासन अलर्ट, खराब चापाकल और जलमीनारों को लेकर विशेष शिविर, ग्रामीणों को राहत

Thanks for your Feedback!