आदित्यपुर: मुहल्ले की जन समस्याओं को लेकर वृन्दावन कॉलोनी वासियों के साथ बैठक, वृंदावन कॉलोनी के जनसमस्याओं का समाधान के लिए करेंगे संघर्ष: पुरेंद्र…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 15 स्तिथ वृंदावन कॉलोनी के लोग सड़क और नाली की समस्या से परेशान हैं. श्रीनाथ कॉलेज के बगल से जाने वाली वृंदावन कॉलोनी का सड़क कच्ची है. जिसमें करीब 70 परिवार रहते हैं. यहां के लोग बरसात के दिनों में नारकीय जीवन जीते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रविवार को नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कॉलोनी वासियों के साथ बैठक की. स्थानीय लोगों ने मुहल्ले की जन समस्याओं को लेकर वृन्दावन कॉलोनी की समस्याओं को रखा. लोगों ने बताया वर्तमान पार्षद ने डेढ़ साल पूर्व सड़क की मापी कराई, लेकिन आज तक सड़क का टेंडर नहीं हुआ है. पुनः बरसात का समय आ गया है, लोगो को अभी से चिंता सता रही है.

वही बैठक में अमित नंदी, अरविंद कुमार, ओम प्रकाश, राकेश पांडेय, कुंदन कुमार, शिवनारायण साह, रविन्द्र कुमार, अशोक साव, सत्येंद्र कुमार आदि बैठक में मौजूद थे.

बता दे पुरेंद्र नारायण सिंह ने कॉलोनी की समस्याओं को लेकर 12 अप्रैल को अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर नगर निगम को ज्ञापन सौंपकर समाधान करने की मांग करने का निर्णय लिया.

Advertisements
See also  सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स, भुवनेश्वर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

Thanks for your Feedback!

You may have missed